Breaking News
Home / Poll / इंडियन जर्नलिस्ट एसोशिएसन की बैठक संपन्न 

इंडियन जर्नलिस्ट एसोशिएसन की बैठक संपन्न 


 

सन्त कबीर नगर मेंहदावल डाक बंगले पर रविवार को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश पांडेय ने की।

इस अवसर पर संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हितों की रक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव गिरिराज सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रजीत शुक्ल, प्रदेश सचिव केडी सिद्दीकी और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. बेचन यादव ने भी बैठक में शिरकत की और संगठन की आगामी रूपरेखा पर अपने विचार साझा किए।बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गिरिराज सिंह व इंद्रजीत शुक्ला ने कहा कि पत्रकारों का संगठित होना बेहद जरुरी है। इसके साथ ही उन्होंने पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने और पत्रकारों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर बल दिया।केडी सिद्धिकी डाक्टर बेचन यादव,सुनिल यादव, विकास अग्रहरि ने कहा कि संगठन का बैठक हर महीने होनी चाहिए जिससे सदस्यों को बल मिलता है तथा एक दूसरे से लोगो का परिचय बढता है इसके अलावा किसी भी प्रकार की समस्याओं का समाधान करने में सहायता मिलती है। संगठन ही वह ताकत है जिसके बल पर कोई भी कार्य आसानी से किया जा सकता है।बैठक में सभी को आईकार्ड वितरित करके सम्मानित किया गया।इस दौरान तहसील अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा विष्णु स्वरुप,मोहम्मद अनस,कमलेश यादव,गोविन्द बल्लभ पांडेय,धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा,प्रेम कुमार,धर्मेन्द्र कुमार वासुदेव यादव,प्रेम कुमार, गोरखनाथ राय,समेत सभी पत्रकार साथी मौजूद रहे।

About Adap News

Check Also

योग से स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश

🔊 पोस्ट को सुनें   लखनऊ,अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर शासन द्वारा जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Expert Digital Nisar