Breaking News
Home / Poll / पत्रकारों ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पत्रकारों ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


 

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन मराठवाडा ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया पौधारोपण

छत्रपति संभाजीनगर(औरंगाबाद) महाराष्ट्रपर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन® मराठवाडा इकाई के तत्वावधान में भारत सरकार के प्रेरणादायी अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत पडेगांव, छत्रपति संभाजीनगर(औरंगाबाद) में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मराठवाडा के प्रदेश संगठन सचिव सैय्यद अनवर अली कादरी एवं वरिष्ठ पत्रकार सैय्यद जाकिर हुसैन ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने भी अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन सचिव मराठवाड़ा सैय्यद अनवर अली कादरी ने अपने संबोधन में कहा कि “एक पेड़ लगाना केवल प्रकृति की सेवा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव रखना है। आज बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते वन क्षेत्र के कारण पर्यावरण गंभीर संकट का सामना कर रहा है। यदि प्रत्येक नागरिक वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो हम धरती को फिर से हरा-भरा बना सकते हैं। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान हमारी माताओं के सम्मान के साथ-साथ प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।”

वरिष्ठ पत्रकार सैय्यद जाकिर अहमद ने कहा कि “पर्यावरण का संरक्षण केवल सरकार का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। वृक्ष हमें प्राणवायु (ऑक्सीजन) प्रदान करते हैं, वर्षा चक्र को संतुलित रखते हैं, भूजल स्तर बनाए रखने में सहायक होते हैं तथा अनेक जीव-जंतुओं का आश्रय भी हैं। वृक्षों के बिना मानव जीवन की कल्पना संभव नहीं है। इसलिए हमें केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना चाहिए।”

वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में बढ़ती गर्मी, प्रदूषण और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय अधिक से अधिक वृक्षारोपण है। हर नागरिक को अपने घर, विद्यालय, कार्यालय, खेत तथा सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाने चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।

इस कार्यक्रम में सैय्यद महमूद, सैय्यद गफ्फार, शेख सोहेल, बब्लू शेख, दिनेश येलदी, आरिफ सैय्यद, जुबेर सैय्यद एवं अदिति आदि उपस्थित रहे।

About Adap News

Check Also

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बुरहानपुर ने पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र एवं आई-कार्ड किया

🔊 पोस्ट को सुनें   बुरहानपुर, मध्य प्रदेश।पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, संगठन को जमीनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Expert Digital Nisar